|
|
|
कोटा मंडल | | पश्चिम मध्य रेल के कोटा रेल मंडल का निर्माण 1 अप्रेल 1952 को, तब के पश्चिम रेल के एक भाग के रूप में हुआ । यह भारतीय रेल के पश्चिमी मार्ग का एक महत्वपूर्ण मंडल है । इस मंडल के विभिन्न श्रेणियों के कुल 93 स्टेशन है । इस मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशन निम्नानुसार है :- ए-1 श्रेणी कोटा जंक्शन, ए-श्रेणी भरतपुर, सवाई माधोपुर, बी-श्रेणी बूंदी, भवानीमंडी, गंगापुरसिटी, हिन्डौन सिटी, रामगंजमंडी. कोटा मंडल का कुल मार्ग एवं ट्रेक किलोमीटर क्रमश: 896 तथा 1971 है । इस ट्रैक में सभी आयाम के कुल 2190 पुल भी हैं । कोटा मंडल का भौगोलिक विस्तार मुख्य रूप से राजस्थान राज्य में फैला है, जिसमें मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कुछ हिस्सा है और भारतीय रेल के मानचित्र पर नागदा (छोड़कर) - मथुरा (छोड़कर) दोहरी लाईन विद्युतीकृत बड़ी लाईन खंड, कोटा - रूठियाई इकहरी लाईन विद्युतीकृत बड़ी लाईन खंड, कोटा - चंदेरिया इकहरी लाईन गैर-विद्युतीकृत बड़ी लाईन खंड ।
| 
| | कोटा मंडल में जारी कुछ महत्वपूर्ण कार्य निम्नानुसार हैं - बीना - रूठियाई- कोटा ख्ंड ( 282 कि.मी.) का दोहरीकरण कोटा - चंदेरिया खंड ( 164 कि.मी.) का विद्युतीकरण कार्य । इस मंडल के तुगलकाबाद में एक विद्युत लोको शेड है जिसकी विद्युत लोकोमोटिव के अनुरक्षण हेतु 231 लोकोमोटिव की होलडिंग क्षमता है । कैरिज एवं वैगनों के नियमित ओवरहालिंग हेतु कोटा में एक कैरिज एवं वैगन डिपो और एक आर.ओ.एच डिपो है । कोटा मंडल में 7 मेल/एक्सप्रेस तथा 2 सवारी गाडियां प्रारंभ होती है। वित्तीय वर्ष 2015-16 में कोटा मंडल की कुल यात्री व माल भाड़ा आय क्रमश: 329 करोड़ एवं 771 करोड़ थी । कोटा मंडल द्वारा मुख्य रूप से मालभाड़ा आय का अर्जन उर्वक एवं सिमेंट क्लिंकर से होता है जिसका लदान मोदक, भोरा, लखेरी एवं दधदेवी साईडिंग से होता है। कोटा मंडल में कुल कार्यबल 14143 (मार्च 2017 तक) है । मंडल प्रशासन द्वारा गंगापुरसिटी एवं कोटा कारखानों में दो प्राथमिक रेलवे स्कूल , कोटा में एक माध्यमिक स्कूल एवं गंगापुरसिटी में एक उच्चतर माध्यमिक स्कूल का संचालन किया जा रहा है । इस मंडल के सवाई माधोपुर को 2016 में भारतीय रेलवे के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन अनुकूल स्टेशन ट्राफी से सम्मानित किया गया है । सवाई माधोपुर एवं भरतपुर रेलवे स्टेशनों की दीवारों, स्तंभों एवं छतों को विविध प्रकार के स्थानीय वनस्पतियों एवं वन्य जीवों के सुंदर एवं सुरम्य चित्रों से सजाया गया है। कोटा मंडल में कई प्रसिद्ध पर्यटक एवं तीर्थस्थल हैं जैसे कोटा (चंबल पार्क, राणाप्रताप सागर बांध, रावतभाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट, गांधी सागर बांध, सेवन वंडर पार्क ), बूंदी किला, रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान और सवाई माधोपुर किला, भरतपुर में विश्व प्रसिद्ध केवलादेवी पक्षी अभ्यरण, लोहगढ़ किला, लक्ष्मण एवं गंगा महारानी जी का मंदिर, श्रीमहावीरजी में जैन मंदिर तथा नागदा में बिरला मंदिर । कोटा मंडल का प्रणाली मानचित्र देखने के लिए यहाँ क्लिक करें : |
सामान्य प्रशासन |
 उपेन्द्र चन्द्र जोशी मंडल रेल प्रबंधक
आलोक अग्रवाल विवेक पान्डै अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओ एण्ड ए) अपर मंडल रेल प्रबंधक (टी एण्ड इन्फ्रा) | लेखा मनोज जैन वरि.मंडल वित्त प्रबंधक | वाणिज्य विजय प्रकाश वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक | अभियांत्रिकी मनीष गुप्ता वरि. मंडल इंजी. (सम) | विद्युत विनीत पाण्डेय वरि.मंडल विद्युत अभियंता (सा.) | यांत्रिकी बक्श खालिद शकूर वरि. मंडल यांत्रिक इंजी. | चिकित्सा अनिल उपाध्याय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक | परिचालन वाय.के.चौधरी वरि. मंडल परिचालन प्रबंधक | कार्मिक एच.एस मीना मंडल कार्मिक अधिकारी | संरक्षा डॉ.आर.एन.मीना वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी | भंडार शेर सिंग वरि.मंडल सामग्री प्रबंधक | संकेत एवं दूरसंचार आनंद गोल्हानी वरि. मं. सिग. एवं दू.सं. इंजी.(सम) | सुरक्षा आर.एस.पी.सिंह मंडल सुरक्षा आयुक्त | विद्युत ए.के जैन वरि.मंडल विद्युत अभियंता (टी.आर.डी) | विद्युत आशुतोष पांडे वरि.मंडल विद्युत अभियंता (टी.आर.ओ) | विद्युत राहुल पचोंरी वरि.मंडल विद्युत अभियंता (टी.आर.एस-/ टी.के.डी) |
| |
अभियन्त्रिकी विभाग | कोटा डिवीजन द्वारा ग्रीन इनिशिएटिव
| सूचना कियोस्क
| इंजीनियरिंग के इनोवेशन कोटा मंडल
|
Source : पश्चिम मध्य रेल CMS Team Last Reviewed : 28-12-2022
|
|
|