विश्रामालय
विश्रामालय से आशय:-
विश्रामालय से आशय स्टेशन परिसर में ऐसे स्थानों से है जहॉ यात्री अधिकतम तीन दिनों तक विश्राम कर सकते हैं और ऐसे स्थानों का संचालन स्वंय संबंधित रेल प्रशासन द्वारा किया जाता है A भारतीय रेल पर सभी बडे स्टेशनों पर विश्रामालय की सुविधा उपलब्ध है A
आप विश्रामालय कैसे पा सकते हैं :-
विश्रामालय की बुकिंग करने हेतु यात्री को निम्न लिखित प्रक्रिया अपनानी होगी:-
(1)विश्रामालय में रुकने हेतु यात्री के पास वैध रेल्वे यात्रा टिकिट होना चाहिये
(2)बुकिंग हेतु स्टेशन पर ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर/उप स्टेशन प्रबंधक या किसी अन्य रेल्वे कर्मचारी जिसे विश्रामलय की बुकिंग हेतु अधिकृत किया गया हो ऐसे व्यक्ति से संपर्क करना होगा
(3)टिकिटकॉऊटर पर निर्धारित प्रभार का भुगतान कर कॉऊटर से विश्रामालय की बुकिंग का टिकिट प्राप्त करना होगा
(4)विश्रामालय परिचर की सहायता से कक्ष में जायें
पश्चिम मध्य रेल के स्टेशनों पर विश्रामालयों में उपलब्ध कक्षों, बिस्तरों की संख्या, व प्रभार देखने हेतु यहॉ क्लिक करें
आप अपने लिये निम्न लिखित स्टेशनों पर विश्रामालय की बुकिंग अग्रिम में भी कर सकते हैं इस सुविधा हेतु आपको नीचे दिये गये स्टेशनों पर उपलब्ध कंप्यूटरीकृत विश्रामालय बुकिंग कॉऊटरों पर संपर्क करना होगा:-
अहमदाबाद | जबलपुर * | पुरी |
इलाहाबाद | जम्मू तवी | राजकोट |
अमृतसर | कल्याण | रामेश्वरम |
अमेठी | कोटा * | राय बरेली |
बांद्राटर्मिनस | कटनी * | सवाई माधोपुर * |
बैंगलुरु | लोकमान्य तिलकटर्मिनस | सिकंदराबाद |
भोपाल * | लखनऊ | शिमला |
भुवनेश्वर | मदुरई | सोलापुर |
चैन्नई सेंट्रल | मिरज | सतना * |
चैन्नई एग्मोर | मुबंई सेंट्रल | थाने |
गुलबर्गा | मुबंईसी.एस.टी. | वडोदरा |
हरिद्वार | नागपुर | वाराणसी |
हबीबगंज * | नासिक | विशाखापत्तनम |
हावडा | न्यू दिल्ली | |
इटारसी * | पुणे | |
*चिन्हित किये गये स्टेशन पश्चिम मध्यरेल की सीमा में आते हैं A